December 12, 2025

भाजपा ऐसा संगठन जो हमेशा देश की सेवा और समाज के उत्थान के लिए कार्य करता है:त्रिवेंद्र

0
IMG_20241109_110653
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भाजपा संगठात्मक चुनाव को लेकर भाजपा जिला कार्यालय रुड़की पर मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जो हमेशा से ही देश की सेवा और समाज के उत्थान के लिए कार्य करता आया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है जो भारतीय संस्कृति परंपराओं और मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा को बनाए रखती है।

भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के उत्थान और भारत को वैश्विक शक्ति बनाने के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के अनुसार यह पार्टी हिंदुत्व को एक संस्कृत धारा के रूप में मानती है जो सभी भारतीयों को एकजुट करने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा गरीबों दलित पिछड़े वर्गों और वंचित समुदायों के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन की सबसे बड़ी ताकत इसकी कार्यशैली और समर्पित कार्यकर्ता है, भारतीय जनता पार्टी का संगठन न केवल भारतीय राजनीति का एक अभिन्न हिस्सा है। बल्कि है देश के सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बन चुका है। भारतीय जनता पार्टी उन मूल्यों को बढ़ावा देता है। जो भारत की संस्कृति से जुड़ी हो और भारत को एक समृद्ध आत्म निर्भर और मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर कार्य करता हो। उपस्थित रहने वालों में जिला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रवीण संधू, जिला मंत्री सतीश सैनी, जिला उपाध्यक्ष सोनू धीमान, मुदुप त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, मनोज नायक, राजपाल, नरेंद्र जैन, संगठन चुनाव समिति के अध्यक्ष देवी सिंह राणा, आदेश सैनी, रोमा सैनी, पार्षद सुबोध चौधरी, अंकित चौधरी, कुलदीप चौधरी, विवेक चौधरी, हरीश शर्मा, शक्ति केंद्र प्रमुख मिथिलेश सैनी, अरुण सैनी, पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी, ध्रुव गुप्ता, नाथीराम सैनी, एडवोकेट आशीष पंडित, अनुराग त्यागी, सुमित अग्रवाल, कविश मित्तल, एडवोकेट नवीन जैन, सचिन, सौरभ गुप्ता, गौरव कौशिक,एडवोकेट प्रदुमन पोसवाल आदि भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page