May 17, 2025

लापता हुई महिला सहित बच्ची को आगरा से ढूंढ निकाल लाई मंगलौर पुलिस

0
IMG_20241103_193057
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल)। घर से नौकरी करने के लिए बच्ची सहित लापता हुई महिला को मंगलौर पुलिस ने आखिरकार ढूंढ ही निकला। पुलिस ने महिला और बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया है। महिला और बच्ची के मिलने पर परिजनों ने मंगलौर पुलिस का दिल की गहराइयों से आभार जताया है और प्रशंसा की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर निवासी युवक ने स्वयं की पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। उसकी पत्नी को अपने मायके से ससुराल आना था पर वह अभी तक वहाँ नहीं पहुँची जिसके साथ उसकी एक लड़की भी है। घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा टीम गठित की गयीl लापता महिला का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आने के कारण गुमशुदा की तलाश करने में काफ़ी परेशानी उत्पन्न हो रही थी। पुलिस टीम लगातार अपनी टेक्निकल टीम की मदद ले रही थी। गुमशुदा महिला का फ़ोन कुछ मिनटों के लिए ओन हुआ तो पुलिस को उसके आगरा होने की जानकारी मिली। जानकारी पर तुरंत पुलिस टीम आगरा रवाना हुई। जिसके फल स्वरुप गुमशुदा महिला व उसकी बच्ची के साथ सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह नौकरी करने के लिए आगरा गई थी। पति ने अपनी पत्नी व बच्ची को सकुशल पाकर मंगलौर पुलिस को धन्यवाद अदा किया। बरामद करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कठैत, कांस्टेबल 857 उत्तम, महिला कांस्टेबल मीना आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *