गांधी ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश देकर एक नई दिशा दी: फुरकान

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से गांधी वाटिका में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान वितरण करते हुए तथा 2 मिनट का मौन रख मनाई गई।
इस अवसर पर कलियर विधायक फुरकान अहमद ने गांधी के बारे में बोलते हुए कहा कि गांधी ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश देकर एक नई दिशा दी। वही लाल बहादुर शास्त्री ने भारत के विकास को एक नई दिशा देने का काम किया।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी न केवल सादगी के प्रतीक थे बल्कि उनके द्वारा अहिंसा की एक ऐसी धारा जलाई गई जिसने देश को आजादी दिलाने का बहुत ही महत्वपूर्ण एवं विशाल काम किया। गांधी का प्रयास ही था कि आज हम आजाद भारत के नागरिक कह लाने में अपने आप को गौरवमई महसूस करते हैं। हमें देश को एक माला में जोड़ते हुए देश के विकास में काम करना चाहिए। गांधी ने समस्त देशवासियों को एक समान देखने का काम किया था। स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर इस देश के किसान एवं जवान को श्रेष्ठ बताया तथा आजीवन ईमानदारी से देश के विकास में अपना सहयोग किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने कहा कि हमें गांधी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। यही गांधी एवं शास्त्री को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर डॉ श्याम सिंह नाग्यान, गोपाल नारसन, सुरेंद्र सैनी, मेला राम प्रजापति, मुल्किराज सैनी, गुड्डू पार्षद, आशीष चौधरी, सुशील कश्यप, भूषण त्यागी, नीरज अग्रवाल, डॉक्टर मीर हसन, मोहित त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, नीरज सैनी, नसीम अहमद, मुबाशिर ऐडवोकेट, रितु कंडियाल, यासमीन, वीना आनंद, ज़ाकिर, उम्मेद गाजी, मकसूद हसन, अजय राठौर, अब्दुल कादिर, उस्मान आदि शामिल रहे।