अपने जीवन को होली के रंगों की तरह इन्द्र धनुषी बनाएं:इजिं राकेश गर्ग
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। भारत विकास परिषद द्वारा अपने वर्ष 2025-26 की अन्तिम कार्यकारिणी की बैठक के साथ आमसभा बैठक का आयोजन कर होली मिलन कार्यक्रम को रुड़की के एक होटल में सतऱगी छटा बिखेरते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हर्षोल्लास से मनाया।
अध्यक्ष इजि राकेश गर्ग ने इस माह के कुछ विशेष बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। जिसमें वर्ष 2026-27 के पदाधिकारियों का चयन, होली पर्व, के साथ सभी को जीवन में खुशियां बांटकर जीवन को होली के रंगों में सराबोर कर खेलते और खिलखिलाते जीवन को व्यतीत करने पर जोर दिया। आम सभा में सचिव विशाल गोयल द्वारा सदस्यों के जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ की वधाई के साथ सम्मानित किया गया, साथ ही डॉ मधुराका सक्सेना एवं डॉ अजय सक्सेना के वैवाहिक वर्षगांठ के स्वर्णजयंती वर्ष पर सम्मानित किया गया। वर्ष 2026-27 के लिए चयन समिति के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार जैन ने प्रातीय पर्यवेक्षक प्रिति अग्रवाल के पर्यवेक्षण में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न की जिसमें वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष पुनः इजि राकेश गर्ग, सचिव सोनम कर्माकर एवं कोषाध्यक्ष मनोहर अरोड़ा को सर्वसम्मति से घोषित किया गया। पर्यवेक्षक प्रिति अग्रवाल ने समर्पण शाखा के बहुत सुखद एवं शांति पूर्ण वातावरण में चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न करने पर चुनाव समिति एवं सभी सदस्यों को बधाई दी और आगे और भी मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया। तत्पश्चात होली मिलन कार्यक्रम के प्रभारी बीना सिंह एवं सहयोगियों द्वारा एवं डॉ मधुराका सक्सेना के संचालन में व्यंग के साथ साथ एक से एक मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें डॉ अजय भार्गव, रमा भार्गव की जोड़ी, डॉ सुधीर चौधरी के चुवबुले कदमों की नटखट चाल, प्रिया निन्दनी का कृष्ण भजन तो डॉ प्रदीप रस्तोगी का सांड पर व्यंग के साथ होली के ऱगारंग कार्यक्रम में शाखा सदस्यों ने एक से एक रंगारंग प्रस्तुति दी।
