June 2, 2026

हाईकोर्ट सुरक्षा आदेश के बावजूद नवविवाहिता के साथ घर में घुसकर मारपीट

0
high-court
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर कोतवाली पुलिस हाईकोर्ट के सुरक्षा आदेश को भी गंभीरता से नहीं ले रही है। जिसके कारण ही एक नवविवाहित के साथ घर में घुसकर मारपीट जैसी घटना घट गई है। पीड़िता ने मामले में मारपीट के सभी आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर पुलिस को दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी हाल ही में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने उत्तर प्रदेश निवासी एक युवती से बिना घर वालों की मर्जी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। बताया गया है कि युवक और युवती दोनों ही बालिक है और दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। कोर्ट मैरिज करने के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा गुहार के लिए हाई कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था इसके बाद हाई कोर्ट ने नवयुगल जोड़े को सुरक्षा प्रदान करने के लिए मंगलौर कोतवाली को आदेश जारी किए थे। मंगलौर कोतवाली में सुरक्षा आदेश की जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस द्वारा हाई कोर्ट के आदेश को शायद बहुत हल्के में लिया गया जिसके चलते ही नव विवाहित के साथ घर में घुसकर उसके परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह नव विवाहिता को उनके चंगुल से छुड़ाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले में बताया गया है कि पीड़ित नव विवाहित द्वारा मारपीट के सभी आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर पुलिस को दी गई है। मंगलौर चौकी प्रभारी प्रवीण बिष्ट का कहना है कि मारपीट के सभी आरोपियों को चौकी में बुलाया गया है। मामले की जांच पड़ताल के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page