June 2, 2026

सेखीखोर निकला हिस्ट्रीशीटर लूटेरा, दोस्तों को दिखाने के लिए लूटी थी कार

0
IMG_20260316_160631
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। कार लूटकर भाग रहा हरियाणा का हिस्ट्रीशीटर बदमाश सेखीखोर निकला। कार लूटने के बाद अपने आप को पुलिस से घिरा देख कार को छोड़ जंगल के रास्ते मंगलोर क्षेत्र में छुप गया था हिस्ट्रीशीटर। पुलिस ने पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 मार्च की शाम 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सूचना कर्ता रोहित कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी नगला ऐमाद, थाना मंगलौर की नेक्सोन कार संख्या DL8C-BL-0846 लूटकर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मंगलौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित की निशानदेही पर वाहन व आरोपियों की तलाश शुरू की गई। भागने के दौरान आरोपियों ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे कार का आगे का टायर फट गया। वाहन तेज गति से आगे न बढ़ पाने पर आरोपियों ने खुद को घिरता देख लिब्बरहेड़ी फ्लाईओवर के पास कार छोड़कर खेतों की ओर भागने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस ने मौके से लूटी हुई नेक्सोन कार कब्जे में लेकर पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर में मुकदमा दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मंगलौर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। डिजिटल साक्ष्यों व स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल मुख्य आरोपी की पहचान की। पुलिस से बचने के लिए आरोपी मंगलौर क्षेत्र में छिपा हुआ था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने शौक व नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया में आ गया।वह पहले भी थाना मुरथल, जिला सोनीपत (हरियाणा) में कई मुकदमों में जेल जा चुका है। 13 मार्च को वह अपने दोस्तों के साथ हरियाणा से हरिद्वार घूमने आया था। हरिद्वार में शराब पीने के दौरान दोस्तों से विवाद हो गया जिसके बाद उसके साथी वाहन लेकर हरियाणा लौट गए।दोस्तों को दिखाने के लिए कि उसके पास भी वाहन है, आरोपी ने रुड़की से किराये पर कार बुक कर योजनाबद्ध तरीके से गुड़ मंडी के पास चालक को धक्का देकर कार लूट ली और फरार हो गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीरज पुत्र नरेश निवासी मेहंदीपुर, थाना मुरथल जिला सोनीपत, हरियाणा बताया है। पुलिस ने बताया आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 306/2017 धारा 379/411 आईपीसी थाना बरौदा, मु0अ0सं0 119/2022 धारा 25/54/49 आर्म्स एक्ट थाना बरौदा, मु0अ0सं0 61/2020 धारा 307/323/420/427/452 आईपीसी थाना मुरथल, मु0अ0सं0 147/2015 धारा 25 आयुध अधिनियम थाना राय, सोनीपत, मु0अ0सं0 274/2019 धारा 258/506 आईपीसी थाना मुरथल व मु0अ0सं0 171/2026 धारा 309(4), 281, 106(1), 324(2) बीएनएस थाना मंगलौर में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से लूटी हुई नेक्सोन कार व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। लुटेरे को पकड़ने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, व0उ0नि0 मनोज गैरोला, उ0नि0 प्रवीण विष्ट, उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज, हे0का0 अमित शर्मा, का0 अरविन्द, का0 सुधीर, का0 विनोद, का0 नरेश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page