ख्याति प्राप्त रुड़की आस-पास के 32 कला साधक सम्मान पत्र से सम्मानित
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

*संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई के सौजन्य से नगर निगम हाल में नटराज पूजन एवं कला साधक सम्मान समारोह- 2026 का आयोजन*
रुड़की (देशराज पाल)। संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई के सौजन्य से नगर निगम हाल रुड़की में नटराज पूजन एवं कला साधक सम्मान समारोह- 2026 का आयोजन किया गया। अध्यक्ष समाजसेवी हरिमोहन कपूर, विशिष्ट अतिथियों में महापौर रुड़की अनीता अग्रवाल, चैरव जैन तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय रहे। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना
और अतिथियों के स्वागत के उपरांत भगवान नटराज के स्वरूप की विस्तार से चर्चा की गई।
डॉ राजकुमार उपाध्याय ने संस्कार भारती के द्वारा कला के विभिन्न क्षेत्रों में किए जाने वाले कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। मंच पर कला के विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त रुड़की एवं आस-पास के 32 कला साधकों को सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न एवं साल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्कार भारती के राजकुमार उपाध्याय, मनीष श्रीवास्तव, भावना शर्मा, विनय सैनी, राम शंकर सिंह, अशोक शर्मा आर्य, नरेंद्र आहूजा, वीना सिंह, मनीषा सिंघल, सुशील रावत, साक्षी त्यागी, नीलम मधोक, श्रद्धा शर्मा, के पी सिंह और सुगंधा जैन, तथा अन्य बहुत से गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कला साधक सम्मान से विभिन्न कलाओं के जिन कला साधकों को सम्मानित किया गया उनमें साहित्य क्षेत्र में सुबोध कुमार पुंडीर ‘सरित’, शिवेश्वर दत्त पांडेय, पंकज गर्ग, अलका घनसाला, संगीत कला में नारायण श्रीवास्तव, कंचन मल्होत्रा, गौरव गिरि, नृत्य कला में दीपमाला, संगीता श्रीवास्तव, शिखर सैनी, नाट्यकला में दिलीप प्रधान, शिवांगी सैनी, चित्रकला में कामिनी सैनी, रंगोली कला में गरिमा चड्ढा, मेंहदी कला में सिमरन, ब्यूटीशियन कला में नलिनी गुप्ता, सिलाई कला एवं स्वावलंबन मेॅ कविता, गीता, कविता कश्यप, साक्षी, रजनी, आरती, टीना, शालिनी देवरियाल, मिथिलेश, काजल कालरा, निहारिका, रूपा, अंजू धीमान, रेखा देवी, काजल, और पूजा धीमान आदि शामिल रहे।
