July 21, 2026

मंगलौर नगर पालिका परिषद में मनाया गया यूसीसी दिवस

0
IMG_20260128_130838
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। नगर पालिका परिषद मंगलौर सभागार में यूसीसी दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत मौके पर विवाह पंजीकरण कराने वाले व्यक्तियों को विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किए गये।
नगर पालिका परिषद मंगलौर के अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी, अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, सभासद प्रतिनिधि इकरामुल हक़, सरवर आलम, अहसान, सफाई निरीक्षक जसवीर सिंह एवं पालिका स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी द्वारा सभी से आह्वान किया गया कि सभी व्यक्ति विवाह का पंजीकरण अवश्य कराएं। उक्त यूसीसी पंजीकरण आम नागरिक स्वयं अथवा सीएससी केंद्र पर जाकर करा सकते हैं। इसके अलावा नगर पालिका में भी यूसीसी काउंटर बनाया गया है जहां पर मंगलौर क्षेत्र के आम नागरिक अपने विवाह का पंजीकरण करा सकते। उक्त पंजीकरण का लाभ उनको आगामी विभिन्न जनकल्याणकरी योजनाओं में मिलने की संभावना है। यूसीसी पटल सहायक ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर क्षेत्र मंगलौर से अब तक 2004 व्यक्तियों द्वारा विवाह पंजीकरण कराया जा चुका है। आज के इस कार्यक्रम में फरमान खान और इकरामुल हक़ फारूखी आदि को यूसीसी के अंतर्गत किए गये पंजीकरण के उपरांत प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page