ज्ञान गंगा माता पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
हरिद्वार (देशराज पाल)। 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम कांगड़ी स्थित ज्ञान गंगा माता पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लासपूर्ण तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया गया। स्कूल परिसर तिरंगे के रंगों से सजा हुआ था और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।दैनिक भास्कर के हेड सुशील बडोला व गौरव भूषण मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम राष्ट्रगान से प्रारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य व नाटक प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल अध्यापक प्रदीप सिंह रावत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान का पालन करना हम सभी नागरिकों का मूल कर्तव्य है। गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र की गरिमा, एकता व राष्ट्र निर्माण का संदेश देता है। सुशील बडोला ने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही देश का भविष्य है। गणतंत्र के आदर्शों को जीवन में उतारें। गौरव भूषण ने भी छात्रों को संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। समापन राष्ट्रगान व मिठाई वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक प्रियंका हजेला, गौरव हजेला, शीतल हजेला, औशिश हजेला व डॉ. गर्विता हजेला आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन शालिनी नागर व दिव्या जैसाली ने कुशलतापूर्वक किया। स्टाफ में प्रदीप सिंह रावत, कंचन, नीलम पाल, नीलम गोस्वामी, सरिता आडवाणी, लता जोशी, आंचल खुराना, अर्चना चौहान, ईश्वर सिंह, बीना देवी, शंकर, ताराचंद जी व निर्मल कुमारी शामिल रही।
