July 21, 2026

विधायक काजी निजामुद्दीन ने सादगी के साथ बनाया गणतंत्र दिवस, किया थ्वाजारोहण

0
IMG_20260128_100559
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन अपने कैंप कार्यालय पर गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर उनके साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे सभी ने गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारे लगाए।
गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलोर विधायक काजी निजामुद्दीन ने बस स्टैंड स्थित अपने कैंप कार्यालय कार्यालय पर ध्वजारोहणकर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे लिए बेहद ही महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन हमें आजादी मिली थी। यह दिन बड़े ही हर्ष उल्लास का दिन है। इस दिन सरकारी, गैर सरकारी, सामाजिक एवं राजनीतिक व राजनीतिक तमाम संगठनों द्वारा अपने अपने स्कूल, कॉलेजों एवं सरकारी भवनों तथा संस्थाओं में ध्वजारोहणकर देश के अमर शहीदों को याद किया जाता है। ध्वजारोहण कार्यक्रम में उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम, शहजाद, परवेज नंबरदार, बाबू भाई सभासद, अफजल, आसिफ, अयूब, प्रदुमन अग्रवाल नगर अध्यक्ष कांग्रेस, शाह विकार चिश्ती, इस्तियाक, अब्बास, डा. सराफत अंसारी, नवाज काजमी विधायक प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page