श्री राम कॉलेज ऑफ़ ऐजुकेशन में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

रुड़की (देशराज पाल)। गणतंत्र दिवस के मौके पर श्री राम कॉलेज ऑफ़ ऐजुकेशन भगवानपुर में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहणकर सलामी दी गई। इस मौके पर जमकर भारत माता की जय और देश के सहित अमर रहे के नारे लगाए गए।
गणतंत्र दिवस के मौके पर श्री राम कॉलेज आफ ऐजुकेशन को पहले से ही सजाधजा कर छात्रों और शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया था। पूरा कॉलेज परिसर देश भक्ति मय माहौल में सराबोर रहा। इस दौरान मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति शिक्षक रविंद्र सैनी एवं समाजसेवी बलवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से झंडा रोहण किया गया। झंडा रोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और उसके बाद 26 जनवरी अमर रहे, देश के शहीद अमर रहे, भारत माता की जय के नारे छात्र और छात्राओं द्वारा लगाए गए। गणतंत्र दिवस के मौके पर कॉलेज परिसर एक अलग ही देशभक्ति मय माहौल में सराबोर दिखाई दिया। इस मौके पर महिपाल सैनी, अध्यक्ष डॉ अनुज सैनी, डायरेक्टर देशराज पाल, प्राचार्य डॉक्टर सुजाता चौधरी, अध्यापकों में विनीत सैनी, सारिख खान, प्रवीण शर्मा, नीरज सैनी, नेहा सैनी, अंजलि, रिया सैनी व छात्र-छात्राओं में मोनित सैनी, विनीत कुमार, अरुण प्रतापी, छवि सैनी, रुद्र, अंश, आयुष, प्रिंस आदि छात्र-छात्राएं एवं अतिथि गण मौजूद रहे।
