May 15, 2026

गुरुद्वारा सत्संग सभा सिविल लाइन रुड़की ने किया कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को सम्मानित

0
IMG_20260515_192305
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। गुरुद्वारा सत्संग सभा जादूगर रोड सिविल लाइन रुड़की कार्यक्रम में गुरुद्वारा साहिब में शब्द कीर्तन तथा अरदास के उपरांत प्रदीप बत्रा उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोनीत होने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सराेपा देकर सम्मानित किया। सरदार बलजीत सिंह सोनी को उत्तराखंड सरकार में अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर उनको भी सराेपा देकर सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को गुरुद्वारा सत्संग सभा जादूगर रोड सिविल लाइन रुड़की में गुरुद्वारा साहिब में शब्द कीर्तन और अरदास का भव्य आयोजन किया गया। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक सरदार हरमीत सिंह दुआ, हरमिंदर पाल सिंह दुआ, इंदर बधान, अवतार सिंह चौधरी, कुलवंत सिंह खन्ना, गुरदीप सिंह, सतपाल बाटला , सतबीर सिंह,सुरजीत सिंह बक्शी, अजीत सिंह सेठी, सिमरजोत सिंह,जसप्रीत सिंह,अमनप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह मारवाह, कुलदीप सिंह, तरणप्रीत सिंह दुआ, जतिंदर सिंह, जसपाल सिंह, जगजीत सिंह, हरनेक सिंह अमरजीत सिंह परुथी, सजल सचदेवा, राजेंद्र सिंह मारवाह, अमरजीत सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page