April 24, 2026

रविदास धाम जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा निकाली गई ऐतिहासिक शोभायात्रा

0
IMG_20260420_165513

*शोभायात्रा में झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती हुए शामिल*

*विधायक वीरेंद्र जाती बोले डॉ साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चले युवा*

*योगेश प्रमुख के नेतृत्व में निकली गई ऐतिहासिक शोभायात्रा*

रुड़की (देशराज पाल)। रविदास धाम जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा डॉक्टर साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में ऐतिहासिक शोभायात्रा योगेश प्रमुख के नेतृत्व में निकाली गई। इस विशाल शोभायात्रा में झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती शामिल हुए। विधायक वीरेंद्र जाती ने डॉक्टर साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने के लिए युवाओं से अपील की।
रविवार को संत रविदास धाम जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा डॉक्टर साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में एक विशाल शोभा यात्रा सिविल लाइन, रविदास मंदिर से पूजा अर्चना कर विधि विधान से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यह शोभायात्रा सिविल लाइन बाजार, मलकपुर चुंगी, शेरपुर, ग्राम बेल्डा, बरहमपुर, शंकरपुरी होते हुए हरिद्वार रोड स्थित अंबेडकर पार्क पहुंची। जहां पर इस विशाल शोभा यात्रा का समापन हुआ। हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह के साथ बाबा साहब के आदर्श, समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। शोभायात्रा से समाज में जागरूकता और एकता का सशक्त संदेश देने का प्रयास किया गया। समापन अवसर पर शोभायात्रा को संबोधित करते हुए झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि डॉक्टर साहब भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों चलकर युवा आगे बढ़े। शोभा यात्रा का नेतृत्व करने वाले योगेश प्रमुख ने बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुए प्रबुद्धजनों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page