कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा बोले कुंभ से पहले बनकर तैयार हो जाएगा सोलानी नदी का पुल
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*निर्माण एजेंसी को तेजी के साथ कार्य करने के दिए निर्देश*
*कैबिनेट मंत्री बत्रा ने कैंप कार्यालय में सुनी जन-समस्याएं*
रुड़की (देशराज पाल)। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कैनाल रोड रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने अधिकारियों को इनके त्वरित समाधान हेतु कड़े निर्देश जारी किए।
सोमवार को उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गर्मी में किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए सतर्कता बरती जाएं। ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारियों से कहा गया है कि जहां पर भी बिजली फाल्ट की सूचना मिलती है तो वहां पर तुरंत मौके पर जाकर बिजली की लाइन को दुरुस्त किया जाए। बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहनी चाहिए। कुछ शिकायत तो प्रसंज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने तहसील और चकबंदी के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह फरियादियों की समस्याओं को का तेजी से निस्तारण करें, उन्हें तहसील मुख्यालय पर चक्कर काटने को मजबूत न करें। समय से ऑफिस पहुंच जाए और ड्यूटी टाइम पूरा होने पर ही ऑफिस को छोड़ जाए। देर से आने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। । उन्होंने कहा है कि कुछ मामले ऐसे आ रहे हैं, जिसमें फरियादी मुख्यालय पर खड़े होकर काफी काफी देर तक अधिकारी और कर्मचारियों की इंतजार कर रहे हैं। ऐसी शिकायत नहीं आनी चाहिए। सरकारी कार्यालय में पहुंच रहे फरियादियों के बैठने और उन्हें पानी पिलाने की व्यवस्था जरूर की जाएं। हर सरकारी कार्यालय की पेयजल टंकी पूरी ठीक होनी चाहि। ऐसा नहीं कि फरियादी पानी के लिए भट्कता रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में जन-हितैषी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाना हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने निर्माणाधीन सोलानी नदी के पुल का निर्माण कार्य और तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए । उन्होंने निर्माण एजेंसी से कहा है कि पुल निर्माण की क्वालिटी बहुत ही अच्छी होनी चाहिए। उन्होंने कैबिनेट मंत्री ने कहा है की कुंभ 2027 से पहले ही सोलानी नदी के नए पुल से यातायात शुरू हो जाएगा।
