समाजसेवी अब्दुल मन्नान ने किया द क्लाउड सेलून का रीबन काटकर उद्घाटन
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। सिविल लाइन सांई बाबा मंदिर स्थित बड़े डाकखाने के बराबर में एक बड़े सेलून का शुभारंभ हुआ है। इस सेलून का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी अब्दुल मन्नान ने रीबन काटकर किया। इस मौके पर सेलून में पहुंचे अतिथियों ने सेलून का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की सरहाना की।
सेलून का उद्घाटन करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी ने कहा कि सेलून स्वामी ए.के. निवासी सती मौहल्ला ने चंडीगढ़ में रहकर सेलून का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि ए. के. पिछले काफी समय से बुकिंग पर ही सेलून का कार्य करते आ रहे थे। अब उन्होंने अपना स्थाई सेलून खोला है तो अब शहर के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि उचित रेट पर सेलून में मेकअप और बाल कटिंग, हेयर ट्रीटमेंट की बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी। उद्घाटन अवसर पर पहुंचे अतिथियों ने भी सेलून स्वामी को बधाई दी है। इस मौके पर शालू, अन्नु, फलक, अब्दुल्ला, अदनान, शारून आदि मौजूद रहे।
