July 20, 2026

भारी भरकम समर्थकों के साथ मंगलौर से देहरादून रवाना हुए चेयरमैन मोहिउद्दीन अंसारी

0
IMG-20260216-WA0044
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। देहरादून परेड ग्राउंड में कांग्रेस की प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रैली में सम्मिलित होने के लिए मंगलौर अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी अपने भारी भरकम समर्थकों के साथ आज सुबह मंगलौर से देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने पहले अब्दुल कलाम चौक पर एकत्रित होकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद काजी निजामुद्दीन जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए और कार के काफिले के साथ देहरादून की ओर रवाना हो गए।
सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलौर नगर पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन के आह्वान पर मंगलोर विधानसभा से सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अब्दुल कलाम चौक पर एकत्रित हुए। यहां इकट्ठा हुए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की की ढुलमुल नीतियों और बिगड़ते कानून व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष मोइनुद्दीन अंसारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार प्रदेश में हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार से आमजन ही नहीं बल्कि किसान भी परेशान हो चुका है। प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा की गूंगी बहरी सरकार किशोर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इन्हीं के खिलाफ आज देहरादून के परदे ग्राउंड में कांग्रेस की महारैली में सम्मिलित होने के लिए हम मंगलौर विधान सभा से सैकड़ो समर्थकों के साथ रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून में होने वाली कांग्रेस की महारैली प्रदेश सरकार के खिलाफ मिल का पत्थर साबित होगी। रैली में जाने वालों में शहजाद, नवाज काजमी, डा नय्यर, अफजाल अहमद, मोहम्मद सलीम, नावेद, गुलशेर, चांद, इरफान अंसारी, सोहेल खान, अख्तर, जावेद फारुकी, रहमान, फुरकान अहमद, रईस आदि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page