July 21, 2026

एक दिन एक घंटा एक साथ वृहद श्रमदान के तहत मंगलौर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

0
IMG_20260207_222528
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर नगर पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने स्वयं हाथों में झाड़ू उठाकर सफाई अभियान में भाग लिया। इस सफाई अभियान में क्षेत्र के सभासदगण एवं नगर पालिका के कर्मचारीयों व स्कूल, कॉलेज एवं व्यापार मंडल समेत अनेकों संस्थाओं ने आगे आकर अपना योगदान दिया।
शनिवार को जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार मंगलौर क्षेत्र में मंगलौर नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी के मार्गदर्शन में एक दिन एक घंटा एक साथ वृहत श्रमदान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान में क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज, व्यापार मंडल, संस्थाओं द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। सफाई अभियान की शुरुआत कपूर हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर बस स्टैंड मंगलौर पहुंची। वहीं नूर गार्डन लंढौरा से सफाई अभियान की शुरुआत की गई और पुलिस चौकी होते हुए रोडवेज बस स्टैंड तक पहुंची जहां पर सफाई अभियान का समापन हुआ। इस सफाई अभियान में नोडल अधिकारी के रूप में जसवीर सिंह सफाई निरीक्षक, सुभाष चंद्र अवर अभियंता, एसआई इंटर कॉलेज मंगलौर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज किला मंगलौर, राजकीय उ0प्रा0 विद्यालय किला मंगलौर, रा0उ0म0 विद्यालय किला मंगलौर, दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज मंगलौर, नेहरू रा0 इंटर कॉलेज मंगलौर, केवल कन्या इंटर कॉलेज मंगलौर, व्यापार मंडल डिग्री कॉलेज मंगलौर के छात्रों, नसीम मलिक, वसीम अब्बासी, जसवीर सिंह सफाई निरीक्षक, सचिन सिंघल, दिनेश पंवार, सुभाष चंद्र आदि सफाई अभियान में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page