भारत की संस्कृति जोड़ने की है तोड़ने की नहीं: डॉ इंद्रेश
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर में जश्न ए इमाम हुसैन की 50वी वर्षगांठ के मौके पर एक सर्व धर्म सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में विभिन्न धर्मो के गुरुओं ने और देश की जानी मानी हस्तियों ने भाग लिया। सेमिनार का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ इंद्रेश कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया। सेमिनार में आए विभिन्न धर्म गुरुओं ने अपने-अपने विचार रखें और देश की तरक्की खुशहाली के लिए प्रार्थना एवं कामनाएं की।
शुक्रवार को मंगलौर के एक होटल में
मंगलौर में जश्न-ए-इमाम हुसैन की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर धर्मों के गुरुओं और देश की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत कर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत की संस्कृति जोड़ने की है तोड़ने की नहीं। उन्होंने कहा कि 39 दिन के सफर को उम्रा कहते हैं। रसूल ने कहा हिन्द से सुकून मिलता है और हुसैन ने कहा था मुझे वही जगह चाहिए। इमाम हुसैन का बलिदान हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने और मानवता से प्रेम करने की सीख देता है। कैराना सांसद इकरा हसन ने कहा कि कुर्बानी की जो मिसाल है वो हमें हुसैनी सोच बनानी चाहिए। दुनिया में नाइंसाफी ने अपना पंजा जमा लिया है। हमें नाइंसाफी के खिलाफ लड़ना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। उत्तराखंड में मौहम्मद दीपक जैसे हुसैनी सोच वाले रहते हो ऐसे दीपक भाई को मेरा सलाम। कार्यक्रम आयोजक सैयद अली हैदर जैदी और कार्यक्रम संयोजक तनवीर चिश्ती ने सेमिनार में आए मेहमानों संयुक्त रूप से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर नासिर नकवी ने किया। इस मौके पर सेमिनार में हाजी अब्बास नकवी बिल्डर, कुंवर हुसैन दिल्ली, जितेंद्र मानी त्रिपाठी आईपीएस, गजफर अब्बास दिल्ली, पंडित लक्ष्मण महाराज हरिद्वार, मैत्री गिरी महाराज, सुनीता महाराज, मंगलौर विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, कैराना सांसद इकरा हसन, उबैदुर रहमान उर्फ मोंटी, नगर पालिका परिषद मंगलौर अध्यक्ष मोइनुद्दीन अंसारी, चौधरी जुल्फिकार अख्तर, इस्लाम चौधरी, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, राव आफाक, कलीम सभासद, हुसैन अली हैदर आदि मौजूद रहे।
*अतिथियों के सम्मान में लास्ट तक खड़े देखे गए सैयद अली हैदर जैदी परिवार के सदस्य*
कौशर जैदी, सबी हैदर जैदी, रजी हैदर जैदी, सदाकत हुसैन, रईस हैदर जैदी, काजिम रजा जैदी, यावर अली जैदी, साहिल रजा जैदी, शान अली जैदी, समीर रजा जैदी, मोहम्मद शाह जैदी स्वागत में खड़े रहे।
