June 2, 2026

स्कूल बस की चपेट में आने से मंझौल निवासी 19 वर्षीय युवक की मौत

0
IMG_20260206_201706
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। स्कूल बस की चपेट में आने से एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मामले में स्कूल बस चालक मौके से फरार होना बताया गया है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुहाना इकबालपुर मार्ग के पास स्कूल बस की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में राहगीरों उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बताया गया है कि उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया है कि स्कूल बस चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस में बस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए बस चालक की तलाश कर रही है। मृतक युवक का नाम निशु उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी ग्राम मंझौल जिला सहारनपुर बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page