एक दिन एक घंटा एक साथ बृहद श्रमदान के तहत मंगलौर में कल चलेगा सफाई अभियान
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर नगर पालिका सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी वार्डों के सभासद एवं सफाई नायक शामिल रहे। बैठक में बताया गया कि 7 फरवरी को मंगलौर क्षेत्र में एक सफाई अभियान चलाया जाएगा जिसमें कई स्कूल और संस्थाएं भी सम्मिलित होंगे।
बृहस्पतिवार को मंगलौर नगर पालिका सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक अध्यक्ष मोइनुद्दीन अंसारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का सपना शहर स्वच्छ हो अपना के अन्तर्गत जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 7 फरवरी को एक दिन एक घण्टा एक साथ वृहद श्रमदान के आयोजन हेतु उन्होंने सभी नागरिकों द्वारा स्वंय से एवं अन्य को जागरूक करते हुए जनभागीदारी के आधार पर सफाई अभियान सम्पादित कराये जाने की अपील की है। जिससे क्षेत्र में स्वच्छता स्तरीय मानकों की गुणवत्ता उत्तम हो सके और राज्य में आने वाले पर्यटकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता में वृद्धि हो सके। इसी के तहत कल यानी शनिवार को सुबह के समय कपूर हॉस्पिटल से एक टीम सफाई अभियान चलते हुए मंगलौर बस स्टैंड पहुंचेगी तो वही दूसरे टीम नूर गार्डन लंढौरा रोड से सफाई अभियान चलाते हुए बस स्टैंड पर पहुंचेगी जहां पर इसका समापन होगा। इस दौरान उन्होंने वार्ड सभासद और सफाई नायक से इस अभियान में शामिल होने की बात कही उन्होंने बताया कि इस सफाई अभियान में क्षेत्र के कई स्कूलों और संस्थाएं भी प्रतिभाग करेंगी। अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी बताया कि अभियान में किसी भी तरह की किसी भी सफाई कर्मचारी या सफाई नायक की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी को जिम्मेदारी के साथ सफाई अभियान में भागीदारी करना है। इस अवसर पर बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष नसीम मलिक, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री सचिन सिंघल, सभासद परवेज नंबरदार, आरिफ सभासद, शहजाद सभासद, जहीर खान सभासद, रजत शर्मा, जसवीर सिंह सफाई नायक, वसीम अब्बास, कलीम सभासद, अहसान सभासद प्रतिनिधि, विपिन जैन सभासद, रजत रावत अकाउंट, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
