June 25, 2026

करतार सिंह भडाना ने दी मंगलौर विधानसभा की जनता को बड़ी सौगात

0
FB_IMG_1770267826417
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर विधानसभा में जब से पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता करतार सिंह भडाना सक्रिय हुए हैं तभी से वह मंगलवार विधानसभा की जनता के लिए कुछ ना कुछ नया करते आ रहे हैं। बुधवार को भी उन्होंने अपने कार्यालय पर मंगलौर वार्ड एक के लोगों का स्वागत कार्यक्रम में घोषणा कि की वह अपने कार्यालय से हर हफ्ते दो बसों को निशुल्क यात्रा के लिए लगाएंगे। उन्होंने बताया कि एक बस में मुस्लिम भाई अजमेर शरीफ की यात्रा करेंगे तो दूसरी बस में हिंदू भाई खाटू श्याम की यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया यह यात्रा 27 फरवरी से उनके कार्यालय से प्रारंभ हो जाएगी। यात्रा करने वाले उनके कार्यालय पर अपना नाम पता दर्ज कर दे ताकि यात्रा में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो सके। इतना ही नहीं उन्होंने मंगलौर वार्ड एक के विकास के लिए 7 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।
बुधवार की दोपहर पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता करतार सिंह भडाना के कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम में मंगलौर वार्ड एक के भारी संख्या में लोग पहुंचे। यहां पहुंचे लोगों का करतार सिंह भडाना ने उनका स्वागत किया और आभार जताया। उन्होंने कहा कि वार्ड एक के विकास कार्य के लिए उनसे जो भी होगा वह करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वार्ड एक में जो भी विकास कार्य होने हैं उनके लिए वह अपनी मेहनत की कमाई के 7 लाख रुपए देने की घोषणा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं कुछ भी करने वाला नहीं हूं जो भी करता है ईश्वर ही करता है, मैं तो केवल एक छोटा सा उसका माध्यम हूं। वहीं उन्होंने मंगलौर विधानसभा की जनता के लिए एक और बड़ी सौगात देते हुए बताया कि उनके कार्यालय से 27 फरवरी से हिंदू और मुस्लिम भाइयों के लिए निशुल्क अजमेर शरीफ और खाटू श्याम की यात्रा कराई जाएगी। यह यात्रा हर हफ्ते जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान कोई भी महिला अकेले नहीं जाएगी। वह अपने पति, भाई या बेटे के साथ ही यात्रा कर सकेगी। उन्होंने कहा की यात्रा करने वाले हिंदू मुस्लिम भाई बहन कार्यालय पर अपना नाम दर्ज कर दे ताकि यात्रा में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो और उनकी यात्रा यादगार रहे। इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम में अनीस अहमद जिला पंचायत सदस्य, शोभित गुप्ता मंडल अध्यक्ष, बंटी खालसा, डॉ प्रेम सिंह खालसा, अमित खालसा, सोनू, दीपक, तेल्लू राम, नरेंद्र, ओमवीर कश्यप, राजपाल, हरपाल, सचिन, लाखन, रामदास, विनोद, सुरेंद्र, राजवीर, मोहम्मद इमरान खान, संदीप, समीम, फरीद, जहीर हसन, दिलशाद, नौशाद, ऋषिपाल, संजय आदि बड़ी संख्या में वार्ड एक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page