April 24, 2026

टांडा भनेड़ा के ग्रामीण बोले करतार सिंह भडाना ही बनेंगे मंगलौर के विधायक

0
IMG_20260125_123654
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल) पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना के कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे मंगलोर विधानसभा के गांव टांडा भनेड़ा के ग्रामीण जिनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम टांडा भनेड़ा के ग्रामीणों ने भाजपा नेता करतार सिंह भडाना पर विश्वास जताया है और कहां की आगामी विधानसभा चुनाव 2017 में करतार सिंह भडाना ही मंगलौर के विधायक बनेंगे।
शनिवार की दोपहर नारसन खुर्द स्थित करतार सिंह भडाना के कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे टांडा भनेड़ा के ग्रामीणों का भाजपा नेता करतार सिंह भडाना ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता करतार सिंह भडाना ने कहा कि उपचुनाव में टांडा भनेड़ा के जो वोट देकर सम्मान दिया था वह उसके लिए उनके सदा आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं विधायक बनू या ना बनू लेकिन मंगलौर विधानसभा जनता की सेवा यहीं रहकर करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने वायदा किया था कि  विधायक काजी निजामुद्दीन जितना कार्य करेंगे मैं उससे डबल विकास कार्य मंगलौर विधानसभा में करूंगा और इसी के तहत मंगलोर विधानसभा के गांव में मेरे द्वारा विकास कार्य कराई जा रहे हैं। स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे टांडा भनेड़ा के ग्रामीणों ने कहा कि बिना विधायक करतार सिंह भडाना मंगलोर विधानसभा के गांव में विकास के लिए लाखों लाखों रुपए दे रहे हैं यदि वह विधायक बने तो मंगलोर विधानसभा की तस्वीर ही अलग होगी। उन्होंने कहा कि हमें करतार सिंह भडाना पर पूरा विश्वास है और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में करतार सिंह भडाना ही मंगलोर के विधायक बनेंगे। सभी ने करतार सिंह भडाना को विश्वास दिलाया की टांडा भनेड़ा से इस बार उन्हें भारी संख्या में वोट मिलेगा जो जीत दिलाने में बड़ा अहम रोल निभाएगा। स्वागत कार्यक्रम में पहुंचने वालों में इंद्रजीत सिंह खेडाजट, तालिब टांडा भनेड़ा, मोहम्मद अलीम नंबरदार, लुकमान टांडा भनेड़ा, जावेद टांडा भनेड़ा, अनीश गौड प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा, अनीस अहमद, आस मोहम्मद, साबिर, मोहम्मद तहसीन, आबिद हुसैन, अताउर्र रहमान, अनीश कुरैशी, समद, जान आलम, अर्सनान, मोहिन, मास्टर शमशाद मंगलौर, देवेंद्र चौधरी टिकोला, बिंदु हसन, मोहम्मद इसरार, अफजाल, इंतजार, शाहरुख, आकिल आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page