श्री राम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की छात्रा सोनिया ने नेशनल क्रॉस कंट्री दौड़ में जीता मेडल
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। आज के समय में जहां छात्र और छात्राएं अपना करियर बनाने के लिए दिन-रात पढ़ाई कर रहे हैं तो वहीं कुछ छात्र-छात्राएं अपना भविष्य खेल की ओर देख रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पर श्री राम कॉलेज आफ एजुकेशन की छात्रा ने नेशनल क्रॉस कंट्री दौड़ में मेडल जीता है। बताया गया है कि मेडल जीतने वाली छात्र को आसानी से नौकरी मिल जाएगी। मेडल जीतने पर छात्र के परिजनों में खुशी की लहर है तो वही कॉलेज प्रबंधन ने भी छात्रा को सम्मानित करने की बात कही है।
शनिवार को झारखंड के रांची स्थित प्रभात तारा मैदान निकट जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम एचईसी में 60वी नेशनल क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इस नेशनल क्रॉस कंट्री दौड़ में देश के अलग-अलग राज्यों से छात्र और छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। इस नेशनल क्रॉस कंट्री दौड़ में श्री राम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन भगवानपुर, जिला हरिद्वार उत्तराखंड की छात्रा सोनिया नौटियाल पुत्री महेंद्र सिंह ने तीसरा स्थान पाते हुए मेडल जीता है। छात्रा द्वारा मेडल जीतने की जानकारी लगते ही उसके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई तो वहीं श्री राम कॉलेज आफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉक्टर अनुज सैनी ने भी छात्रा को उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है। डॉ अनुज सैनी ने कहा कि छात्रा ने नेशनल क्रॉस कंट्री दौड़ में मेडल जीत कर अपने माता-पिता के साथ-साथ कॉलेज का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इसी खुशी में छात्रा को 26 जनवरी के आयोजन में बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।
