February 13, 2026

राष्ट्रीय लोकदल में आने पर हरजौली जट में मोंटी का पार्टी पदाधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत

0
IMG_20260119_112705
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ज्वाइन करने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में ग्राम हरजौली जट में मोंटी उर्फ उबेदुर्र रहमान का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष युधिष्ठिर ने कहा कि रालोद प्रत्याशी को मंगलौर विधानसभा से भारी मतों से जीताकर भेजा जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है।
रविवार को मंगलौर विधानसभा के ग्राम हरजौली जट में राष्ट्रीय लोक दल ज्वाइन करने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय सरवत करीम अंसारी के पुत्र मोंटी उर्फ उबेदुर्र रहमान का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मोंटी का फूल मालाएं पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष युधिष्ठिर ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल पार्टी आने पर पार्टी की ताकत और बढ़ गई है उन्होंने कहा कि अब मिलकर काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को मंगलोर विधानसभा से भारी मतों से जीतने का काम पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता करेंगे। इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त पार्टी नेता मोंटी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल पार्टी किसान, मजदूर, आम आदमी की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। पार्टी में हर वर्ग हर जाति के लोगों का समान सम्मान होता आया है। पार्टी हमेशा किसानों के हितों की लड़ाई सबसे पहले लड़ती आई है क्योंकि किसान ही अन्नदाता है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता के बिना किसी भी देश की तरक्की संभव नहीं है। उन्होंने स्वागत करने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष युधिष्ठिर और प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक का आभार जताया। स्वागत कार्यक्रम में किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण चौधरी, सुधीर चौधरी, हरमीत चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, अरविंद, सईद मलिक, नफीस अंसारी, शहजाद अंसारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page