करतार सिंह भडाना ने राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों को बांटे गर्म कपड़े
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

रुड़की (देशराज पाल/राजपाल)। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता करतार सिंह भडाना ने अपना किया वादा आखिरकार पूरा कर दिया है। उन्होंने किसान दिवस पर राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय के छात्रों से वादा किया था कि वह जल्द ही उनके लिए कुछ लेकर आएंगे। उसी के तहत उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय के छात्र और छात्राओं वह शिक्षकों को गर्म कपड़े वितरित किए। गर्म कपड़े पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इसके लिए भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना का आभार जताया और उन्हें विश्वास दिलाया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में भारी वोटो से जीत हासिल करेंगे।
शनिवार को गुरुकुल नारसन स्थित राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय में पहुंचे पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता करतार सिंह भडाना ने यहां के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को गर्म कपड़ों का वितरण किया। आपको बता दे की पूर्व में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में भाजपा नेता करतार सिंह भडाना ने विद्यालय के छात्रों से वायदा किया था कि वह जल्द ही उनके लिए कुछ लेकर आएंगे इसके तहत की उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को गर्म कपड़ों का वितरण किया। गर्म कपड़े पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने भाजपा नेता करतार सिंह भडाना को ही मंगलोर विधानसभा का विधायक बनने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने कहा कि भाजपा नेता करतार सिंह भडाना पिछले काफी लंबे समय से मंगलोर विधानसभा में सक्रिय रूप से क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रहे हैं और इसी सेवा का फल उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक के रूप में मिलने वाला है। भाजपा नेता प्रताप सिंह भडाना ने भी कहा कि वह मंगलोर विधानसभा में ही रहकर क्षेत्र के लोगों की सेवा करना चाहते हैं और यहीं पर कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो की एक यादगार पल बन जाए। वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में पीरपूरा और नसीरपुर गांव के विकास के लिए 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने पीरपुरा और नसीरपुर के ग्रामीणों का आभार जताया और उनका फूल मालाओं से गर्म जोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में अब्दुल करीम पीरपुरा, विपुल चौधरी टिकोला, ब्रिजेश सिंह टिकोला, संजय सिंह गुर्जर, आकाश शमी, राजीव राणा, आकाश भारद्वाज, इन्द्रजीत सिंह खेडाजट, अमित पाल पीरपुरा, ताहीर पीरपुरा, मोहर सिंह पीरपुरा, रेहान पीरपुरा, विकसित पीरपुरा, दीपक नसीरपुर, उमंग राठी नसीरपुर, टिंकू नसीरपुर, चंद्रपाल पीरपुरा, राजकुमार पीरपुरा, बलवीर पीरपुरा, अबुद्दर रहमान पीरपुरा, मोहित नसीरपुर, विक्रान्त्त राही ग्राम प्रधान नसीरपुर, सुशील कुमार नसीरपुर, बादल नसीरपुर, विपुल चौधरी टिकोला, शाहिब झोझा पीरापुरा, प्रवेश पीरासुरा आदि शामिल रहे।
