February 13, 2026

भाजपा कार्यालय में जनजागरण अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न

0
IMG_20260115_173235
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन जनजागरण अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सांसद डॉ. कल्पना सैनी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री, दीप्ति रावत भारद्वाज ने प्रतिभाग कर अभियान के उद्देश्यों, कार्ययोजना और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव, गरीब, किसान और युवा आत्मनिर्भर बनेंगे। VG RAM G अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार सृजन, स्वरोजगार को बढ़ावा देना और स्थानीय संसाधनों के माध्यम से आजीविका के नए अवसर तैयार करना है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को इस मिशन के माध्यम से प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के समग्र विकास की दिशा में एक ठोस पहल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को इस मिशन से जोड़ें, उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दें और पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनभागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि महिलाओं, युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को इस मिशन से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कौशल विकास, स्वरोजगार, लघु उद्योग, कृषि आधारित गतिविधियों और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण लेकर इस अभियान के संदेशवाहक बनने का आग्रह किया।
सभी वक्ताओं ने VG RAM G विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य मंत्री देशराज करनवाल, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, विधानसभा प्रत्याशी रानी देवयानी , मास्टर सत्यपाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, सौरभ गुप्ता, संजीव तोमर, प्रवेश प्रिया, जिला मंत्री सतीश सैनी, तेजपाल मौर्य, नवनीत सिंह, सचिन झबरेडी , मुद्दुप त्यागी, प्रतिभा चौहान, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कदम सिंह, सुशील रावत, गीता मलिक, अंकित गौतम, देवी सिंह राणा, मोर्चा से विभोर सेठी, नीलकमल शर्मा, सुदेश चौधरी, नीटू सिंह, आदित्य रोड, राहुल मुल्तानी, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, गुरजिंदर सिंह, भगत सिंह, सुमित अग्रवाल, अशोक कुमार पांडे, राम गोपाल शर्मा, वैद टेक वल्लभ आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page