मोंटी, जुल्फिकार, शफी सहित समर्थकों के साथ हुए राष्ट्रीय लोक दल में शामिल
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|


रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मोंटी उर्फ उबेदुर्र रहमान अपने भारी समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल की कमान दिल्ली जाकर जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता हासिल की। उनके समर्थकों सहित राष्ट्रीय लोक दल में जाने से मंगलौर विधानसभा में एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। अब क्षेत्र में लोगों में चर्चा है कि क्या मोंटी करतार सिंह भड़ाना का खेल बिगड़ेंगे या फिर उनकी ताकत बनेंगे। यह सवाल क्षेत्र में जोरों शोरों से लोगों के मुंह से सुना देखा जा रहा है।
पूर्व मंत्री एवं मंगलौर विधानसभा से बसपा विधायक रहे स्वर्गीय सरवत करीम अंसारी के पुत्र मोंटी उर्फ उबेदुर्र रहमान ने अपने भारी संख्या में समर्थकों के साथ दिल्ली जाकर जयंत चौधरी की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। मोंटी द्वारा राष्ट्रीय लोक दल में समर्थकों सहित जाने से मंगलौर विधानसभा का समीकरण अब ऐसा बन गया है कि क्या मोंटी मंगलौर विधानसभा में अपने पैर ज़माने की कोशिश कर रहे पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता करतार सिंह भडाना की ताकत बनेंगे या फिर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में उनका खेल बिगाड़ने का काम करेंगे। अब मोंटी के समर्थकों सहित राष्ट्रीय लोक दल में शामिल होने से मंगलौर विधानसभा में चर्चा जोरों शोरों पर हो रही है। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन भी उनके राष्ट्रीय लोक दल में जाने से अचरज में हैं और उन्हें भी अब थोड़ा हार का खतरा सता रहा है। राष्ट्रीय लोक दल में उनके साथ नगर पालिका मंगलौर अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े मोहम्मद जुल्फिकार, एडवोकेट मोहम्मद शफी सहित उनके खास एवं भारी संख्या में समर्थकों ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की है। जिससे अब मंगलौर विधानसभा में मोंटी की ताकत और अधिक हो जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल तो उनके राष्ट्रीय लोक दल में जाने के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का उनके आवास और फोन पर तांता लगा हुआ है। उनके साथ राष्ट्रीय लोक दल में जाने वालों में स्व. सरवत करीम अंसारी का समस्त परिवार एवं सरफराज, चौधरी भूरा, चौधरी नईम, काजी खालिद, राव अखलाक, कलीम सभासद, गुलाम अब्बास, महबूब पूर्व सभासद, आसिफ, इंतजार घोस्सी, इरशाद प्रधान, राव सन्नवर, राव तिजारत, साजिद सभासद, चौधरी अकबर, चौधरी अहसान, रियासत अंसारी, चौधरी बालेन्द्र सिंह, चौधरी जयवर्धन सिंह, चौधरी विनीत, चौधरी वीरेंद्र सिंह, चौधरी देवराज आदि शामिल हुए।
