नशीले कैप्सूलों की खेप के साथ एक नशा तस्कर गिरफतार
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी अभियान के चलते नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए हरिद्वार जनपद पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक नशा तस्कर को अवैध नशीले कैप्सूल्स के साथ नगला ईमरती क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरु कर दी गई है। पुलिस में पकड़े गए आरोपों का नाम नदीम पुत्र इस्माइल निवासी नगला ईमरती थाना कोतवाली रुड़की बताया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से Acetaminophen Tramadol HCI & Dicyclomine HCI Capsules 174, नशीली दवाई बेचकर प्राप्त 2000 रुपए, एक एंड्रॉयड i phone बरामद किया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 ध्वजवीर सिंह, हे0कानि0 युनुस वेग, कानि0 राजेश देवरानी, का0 गोविंद सिंह आदि शामिल रहे।
