January 21, 2026

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक लड़ेगी लड़ाई:राजेन्द्र चौधरी

0
IMG_20260105_192937
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। रुड़की में महानगर कांग्रेस के नेतृत्व में देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में भारी संख्या में सम्मिलित हुए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा कि गट्टू-भट्टू की सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में सरकार मौन है।
सोमवार की देर श्याम महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च नगर निगम रुड़की स्थित भीमराव अंबेडकर की मूर्ति से शुरू होकर सिविल लाइन होते हुए रुड़की टॉकीज महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचा जहां पर कैंडल मार्च का समापन हुआ। कैंडल मार्च को संबोधित करते हुए महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पूरे उत्तराखंड में हल्ला बोल है लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौन साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अंकित भंडारी हत्याकांड में दोषियों को सरकार को कदम उठाना होगा और हत्यारों को जेल भिजवाना होगा। प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को सरकार बचाने का काम कर रही है जोकि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मौन क्यों है यह प्रदेश की जनता जानना चाहती है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सरकार सीबीआई जांच कर कर मामले से पर्दा उठाने का काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में अंकिता भंडारी मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही है और जब तक अंकित भंडारी के दोषियों को सजा नहीं मिल जाती वह चुप बैठने वाली नहीं है।
कैंडल मार्च निकालने वालों में महिला कांग्रेस की कार्यकारी जिला अध्यक्ष यासमीन खान बिना आनंद, सचिन गुप्ता, प्रणय प्रताप सिंह, राव शेर मोहम्मद, ईश्वर लाल शास्त्री, प्रधान जसवीर सिंह, शमशाद चेयरमैन, मीर हसन, राजवीर रोड, मुंफेत अली, राव परवेज़ खान, रिजवान अहमद, डॉक्टर हरविंदर सिंह, अजय चौधरी, वैभव सैनी, मोहित त्यागी, सुभाष चौधरी, मिंटू प्रधान, मिंटू कुमार, नंदलाल यादव, रईस खान, सलमान, नीरज सैनी, राहुल सैनी, समीर खान, कलीम खान, राजकुमार सैनी, आदेश सैनी, सतपाल परमार, राधा रानी, मोनिका, सुधा, विभा देवी, गुड्डन, विशाल सहगल, ओवेश अंसारी, युवा नेता, सुरेश चंद शर्मा, ओमवीर सिंह, मलिक, मदनपाल भड़ाना, हेमेंद्र चौधरी, गौरव प्रधान, पंकज सोनकर, मेला राम प्रजापति, भूषण त्यागी, विकास त्यागी, मोनू त्यागी, सुधीर चौधरी, अमरदीप, अब्दुल समद, हाजी फजलुर रहमान उर्फ छोटा पार्षद, पार्षद चारु चंद्र, ताहिर अली पार्षद, गुल्लू खान, एडवोकेट राजा चौधरी, जाकिर हसन, इसरार अहमद, शाहिद नावेद, मलिक, छोटा घोसी, अजय राठौर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page