January 16, 2026

ये कैसा विधानसभा प्रभारी जिसने बिना विधायक कर ली संगठन की महत्वपूर्ण बैठक और कल निकाली जाएगी न्याय यात्रा

0
IMG-20260105-WA0025
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भगवानपुर विधायक ममता राकेश की बिना मौजूदगी में उनके कार्यालय पर भगवानपुर विधानसभा प्रभारी द्वारा महत्वपूर्ण संगठनात्मक कांग्रेस पार्टी की बैठक कर ली गई। इतना ही नहीं इस महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम निर्णय भी ले लिए गए हैं। अब ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि विधायक बिना ही कैसे महत्वपूर्ण बैठक और कैसे महत्वपूर्ण निर्णय ले लिए गए। यह क्षेत्र के कांग्रेसियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बैठक में यह भी बताया गया है कि कल भगवानपुर विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मौजूदगी में न्याय यात्रा निकाली जाएगी।
सोमवार को भगवानपुर विधानसभा प्रभारी विकास त्यागी द्वारा मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में विधायक ममता राकेश के कार्यालय पर संगठनात्मक कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक होना बताया गया। उन्होंने बताया कि कल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में न्याय यात्रा भगवानपुर में निकाली जाएगी। भगवानपुर विधानसभा प्रभारी विकास त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
संगठन विस्तार पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ गहन चर्चा के बाद विधानसभा क्षेत्र के 110 बूथ अध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप दिया गया। इसके साथ ही मंडल अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों की जिम्मेदारियों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विधानसभा प्रभारी विकास त्यागी ने बताया कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के संकल्प के साथ कल यानी 06 जनवरी विशाल पैदल न्याय यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं विधायक ममता राकेश के नेतृत्व में
विधायक कार्यालय से शुरू होकर यह यात्रा मुख्य बाजार भगवानपुर होते हुए शहीद स्मारक तक जायेगी। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग और प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा हेतु यात्रा निकाली जाएगी
बैठक में सहयोगी प्रभारी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्किराज सैनी, फारुख प्रधान, विक्रांत पुंडीर, विपिन कुमार, प्रदीप कुमार सिकरौडा, मनोज, सनोज, नेकीराम, मांगेराम, विकास कुमार, अजीत धीमान, ओंकार, सोमपाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page