January 16, 2026

करतार सिंह भडाना ने अटल जी के 101वें जन्मदिन पर काटा 101 किलो का केक, बांटे कंबल

0
IMG_20251226_154612
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/नारसन (देशराज पाल/राजपाल)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता करतार सिंह भडाना द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके द्वारा अटल जी के 101वे जन्मदिन पर 101 किलो का केक काटा गया। करतार सिंह भडाना कहां कि मैं आपका सेवक आपके बीच में हूं और आपकी सेवा करता रहूंगा। भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि आज हमारा उत्तराखंड प्रदेश अटल बिहारी वाजपेई की ही देन है।
बृहस्पतिवार की दोपहर नारसन खुर्द स्थित करतार सिंह भडाना के कैंप कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेई के 101वे जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अन्य प्रदेशों से शायर और कवियों ने कार्यक्रम में शमा बांधे रखा। कार्यक्रम को संबंध करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना ने कहा कि मैं राजनीति करना तो जानता नहीं लेकिन आपकी सेवा में कोई कमी नहीं आने दूंगा। मैं आपके बीच आपका बेटा आपका भाई बनकर आपके साथ खड़ा रहूंगा। मंगलोर विधानसभा की जनता से उन्हें जो प्यार और सम्मान मिल रहा है मैं उसके लिए उनका सदैव आभारी रहूंगा। भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि अटल जी नहीं सड़कों का जाल बेचकर उदय भारत योजना की शुरुआत की थी। अटल बिहारी वाजपेई एक ऐसा निडर नेता थे की अमेरिका किसी चेतावनी के बाद भी उन्होंने परमाणु परीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 में आने वाला विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में जीत हासिल करेगी जिसमें मंगलोर विधानसभा को भी जीता जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण संधू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने प्राथमिक शिक्षा पर जोर दिया जिससे प्रत्येक व्यक्ति को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिल सका। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैसे बहुत कम लोग ही मिलते हैं जो विकास की सोच पहले रखते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में आए शायर मेहनाज स्योहारा ने कुछ अपने अंदाज में यूं बयां किया कि- भाईचारा बना रहे ऐसा हमारा हिंदुस्तान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोपाल सिंह ने की और संचालन धीमान ने किया। इस अवसर पर मंगलौर मंडल अध्यक्ष शोभित गुप्ता, कार्यालय प्रभारी मांगेराम, कुलदीप भडाना, हुमेंद्र पाल शारदा, अजय जैन, रामकुमार उपाध्याय, हरीश भारद्वाज, ओमपाल, देवेंद्र, उशेष सैनी, लेखराज, सिद्धार्थ, चरण सिंह, अरविंद कुमार, नरेश टिकोला, बंगाल सिंह, बृजपाल सिंह, विकास मित्तल, कंवरपाल सिंह, बिट्टू, रकम सिंह, सुरेंद्र, विकास, सुरेश, कीर्तन, आकाश, इरशाद अंसारी मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, मनोज मंडल अध्यक्ष मुंडलाना, राजीव राना मंडल अध्यक्ष, चौधरी इंद्रजीत सिंह, अरुण लोहान, एवं शायर राजवीर राज चंडीगढ़, चांद देवबंदी देवबंद, मुमताज नसीम अलीगढ़, मोहित संगम सहारनपुर, मास्टर महेंद्र देहरादून, मेहनाज सिहोरा उत्तर प्रदेश आदि ने कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम के बाद अटल जी के जन्मदिन पर करतार सिंह भडाना द्वारा गरीब लोगों को गर्म कंबल का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page