January 21, 2026

प्रथम इंटरा एकेडमी बैड़मिंटन टूर्नामेंट का समापन

0
IMG_20251224_133338
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। पुरस्कार वितरण के साथ संत स्पोर्टस एकेडमी में अयोजित प्रथम इंटरा एकेडमी बैड़मिंटन टूर्नामेंट का समापन हो गया। विभिन्न श्रेणियों में अयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को अमेरिका से आये मोटीवेशनल स्पीकर रविन्द्र वर्मा तथा एकेडमी के एम्बेसडर एवं अन्तर्राष्ट्रीय बैड़मिंटन खिलाडी विजय भूटानी ने मेडल तथा प्रमाणपत्र प्रदान किये।
संत स्पोर्टस एकेडमी में 17 वर्ष तक के बच्चों के लिये प्रथम प्रथम इंटरा एकेडमी बैड़मिंटन प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सम्पन्न हो गयी। समारोह का शुभारम्भ अतिथियों के साथ संगीता वर्मा, एकेडमी के निदेशक देवेन्द्र सिंह वर्मा, उपनिदेशक यथार्थ वर्मा, प्रबंधक पार्थ देव तथा कोच गोविंद यादव द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के एम्बेसडर एवं अन्तर्राष्ट्रीय बैड़मिंटन खिलाडी विजय भूटानी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप प्रतियोगिता के माध्यम से खेल में चुनौती स्वीकार करते ही विजेता बन गये थे। हार जीत खेल का हिस्सा है। अपको ऐसे बैड़मिंटन कोर्ट और सुविधाएं रुड़की में मिल गयी है, इस उम्र में हमारे सपनों में भी नहीं थी। इसका भरपूर लाभ उठायें और अपने खेल को निखारें। अन्तर्राष्ट्रीय मानको को सामने रखकर तैयार की गयी रुड़की की पहली बैडमिंटन एकेडमी के प्रणेता एवं मोटिवेशनल स्पीकर इं. रविन्द्र वर्मा ने खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपनी हार को न दोहराने के संकल्प के साथ ही अगली प्रतियोगिता की तैयारी में जुट जाने वाले ही आगे जाकर चैम्पियन बन सकते हैं। कड़ी मेहनत एक न एक दिन जरूर रंग लाती है। मेहनत ही जीत के दरवाजे खोलती है और दुनिया को दिखाती है कि आप विजेता बनने के बारे में गंभीर हैं।अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेताओं अंडर 9 रिधान राणा, अंडर 11 दक्ष गोयल, अंडर 13 माधव सिंघल, अंडर 15 विहान राणा, अंडर 17 दक्ष दतल को स्वर्ण पदक तथा रणवीर चौधरी, दिशांक कौशिक, अर्श गुप्ता, आरव रोहिला को रजत पदक तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये। डबल्स मुकाबले में आरव रोहिला व आरुष सचदेवा की जोडी ने स्वर्ण तथा अर्श गुप्ता व तेजल बावेजा की जोडी ने रजत पदक जीते। वहीं एक स्वर्ण तथा दो रजत पदक विजेता आरव रोहिला को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्राफी प्रदान की गयी। इस अवसर पर कोच गोविंद यादव, रुचिर गुप्ता, रमन गुप्ता, मुकेश सिंघल, हमजा आलम, दीव्या, वीरिका, मधुर अनेजा, कृष्णा, आरव दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page