January 16, 2026

किसानों के सच्चे मसीहा थे भारत रत्न चौधरी चरण सिंह: लोकेश फौजी

0
IMG_20251224_114607
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/नारसन (देशराज पाल/राजपाल)। भारत रत्न एवं प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उत्तराखंड प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माला व पुष्प अर्पण करते हुए उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव लोकेश कुमार फौजी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल का एक-एक कार्यकर्ता आज भी अपने नेता के बताए मार्ग पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के विचारधारा को लेकर कार्यकर्ताओं में विश्वास है और उनकी विचारधारा से ही किसान, कामगार, मजदूर के हितों की लिए काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ही किसानों के सच्चे मसीहा थे।
मंगलवार को गुरुकुल नारसन स्थित राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव लोकेश कुमार फौजी के नेतृत्व में कार्यकर्ता उनकी मूर्ति पर पहुंचे और उन्हें नमन करते हुए माला अर्पण की। जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकेश कुमार फौजी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल आज भी किसान, मजदूर और कामगार के लिए लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष हरमीत चौधरी ने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल हर वर्ष भव्य कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। इस दौरान उन्होंने जमकर चौधरी चरण सिंह जिंदाबाद, राष्ट्रीय लोकदल पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। राष्ट्रीय लोक दल के युवा प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी ने भी जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों पर चलकर आगे बढ़ने का काम कर रहा है। राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने भी चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माला अर्पण कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह एक सरल स्वभाव और साधारण व्यक्तित्व के धनी थे। इस अवसर पर जयंती कार्यक्रम में विनोद पहलवान, विकास, चंद्रपाल सिंह, रामवीर सिंह जाखड़, योगेंद्र सिंह, विनोद अग्रवाल, संजीव राणा, सोमपाल सिंह उर्फ सोनू, देवेंद्र सैनी, आर्यवीर चौधरी आदि राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page