January 21, 2026

आरपीएफ ने पकड़ा रुड़की में अफगानी नागरिक, पुलिस टीम जांच में जुटी

0
IMG_20251215_133633
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। रेलवे सुरक्षा बल ने चेकिंग के दौरान एक अफगानी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बताया गया है कि पकड़े गए अफगानी से पुलिस टीम पूछताछ करने करने में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांद्रा ट्रेन में चेन पुलिंग के बाद रेलवे सुरक्षा बाल आरपीएफ की टीम हरकत में आई। बताया गया है कि आरपीएफ में ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया। इस चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन से टीम ने एक अफगानी को अपने हिरासत में लिया है। पकड़े गए अफगानी से पता चला कि वह पिछले 4 साल से बिना पासपोर्ट और बिना वीजा के यहां रह रहा था। बताया गया है कि बांद्रा एक्सप्रेस में हुई चेन पुलिंग की घटना के संबंध में रेलवे स्टेशन रुड़की पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चेकिंग की जा रही थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि पकड़ा गया व्यक्ति बिना वैध पासपोर्ट व वीजा के भारत में रह रहा था। आरोपी का वीजा लगभग चार वर्ष पूर्व समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह अवैध रूप से भारत में निवास कर रहा था। प्रभारी उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल चौकी रुड़की, कमलेश प्रसाद, मय हमराह आरक्षी सुंदर सिंह द्वारा आरोपी को आवश्यक कागज़ात सहित कोतवाली गंगनहर पुलिस को सौंपा गया है। मामले में जानकारी उच्चाधिकारीगण को दे दी गई है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस में पकड़े गए अफगानी का नाम नजीबुल्लाह पुत्र हाजी बिस्मिल्लाह निवासी नहिया-3, थाना नहिया-3 जनपद कंधार, अफगानिस्तान बताया है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, 1200 रुपए नकद, एक (सील सर्वे मोहर), विजा एक्सटेंशन बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page