गोलभट्टे का राहुल उर्फ मोन्टू स्मैक के साथ गिरफ्तार
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। गश्त कर रही पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को उसके पास से स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपों का एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के दृष्टिगत एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस की ताबड़ तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी के अंतर्गत सिविल लाइन कोतवाली पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान एक युवक जिसके पास सफेद पन्नी दिखायी दी जो पुलिस को देख अचानक वापस भागने लगा जिस पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर उसे वहीं से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल उर्फ मोन्टू पुत्र स्व0 ब्रहमदत्त निवासी गोल भट्टा ढण्डेरा सिविल लाइन कोतवाली रुडकी बताया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से 06.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने के साथ-साथ पुलिस ने 300 रुपए की नकदी भी बरामद की है। आरोपी ने बरामद स्मैक को डबल फाटक के भोलू उर्फ मोन्टू से लाना स्वीकार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस टीम में व0उ0नि0 मनोज गैरोला, उ0नि0 ध्वजवीर सिह पंवार, कानि0 अनिल चौहान, हे0का0संदीप कुमार, पीआरडी राजकुमार आदि शामिल रहे।
