January 21, 2026

अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी बोले मंगलौर में अतिक्रमण नहीं करेंगे बर्दाश्त

0
IMG_20251210_184343
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने आज मंगलौर में अतिक्रमण अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने आधा दर्जन दुकानदारों का प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करने और गंदगी फैलाने पर जुर्माना वसूला। अतिक्रमण अभियान चलाई जाने से पूरा दिन दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा तो वहीं कहीं जगह पर टीम के साथ दुकानदारों द्वारा हल्की नोक झोंक भी हुई। अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने अतिक्रमण अभियान के दौरान साफ कहा है कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


बुधवार दोपहर के समय पुलिस प्रशासन और नगर पालिका मंगलौर के अधिशासी अधिकारी सहित कर्मचारियों ने अतिक्रमण अभियान चलाया। पहले दिन अतिक्रमण अभियान के दौरान आधार दर्जन दुकानदारों के प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करते हुए पाए जाने और गंदगी फैलाने पर जुर्माना वसूला गया। यह अतिक्रमण अभियान जैन स्तंभ से लेकर में बाजार होते हुए हैदरी चौक तक चलाया गया। अतिक्रमण अभियान के दौरान मंगलौर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि दुकानदार दुकानों से बाहर निकाल कर अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अतिक्रमण से आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदार या तो सुधर जाए नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है। अतिक्रमण अभियान के दौरान नायब तहसीलदार, टीसी संदीप कुमार, सफाई निरीक्षक जसवीर सिंह, संजय कुमार आदि नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page