मंगलौर में बड़ा हादसा होते-होते बचा, राहगीरों ने भाग कर बचाई जान, डंपर के उड़े परखच्चे
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। सुबह-सुबह मंगलौर झबरेड़ा रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया। गनीमत यह रही की इस हादसे की चपेट में किसी तरह की जानहानी नहीं हुई है। जबकि जमुना के रेत से भरे डंपर के हाईटेंशन और एलटी लाइन की चपेट में आकर परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि आसपास के राहगीर भी सन्न रह गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुबह के समय झबरेड़ा रोड स्थित बिजली घर के पास एक दुकानदार ने रेत की दुकान कर रखी है। बताया गया है कि इस दुकान पर जमुना का रेत आता रहता है। आज सुबह भी जमुना के रेत से भरा डंपर दुकान पर पहुंचा और रेत उतारने लगा। इसी बीच जैसे ही डंपर से रेट उतारना शुरू हुआ तो डंपर के से ऊपर जा रही हाईटेंशन और विद्युत एलटी लाइन की चपेट में आ गया। चपेट में आते ही डंपर के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि आसपास के राहगीरों ने भाग कर जान बचाई और बिजली घर में सूचना देकर आनन फानन में विद्युत को बंद कराया। हादसे में डंपर चालक और परिचालक बाल बाल बच्चे हैं। राहगीर भी इस हादसे को देख कुछ देर के लिए तो सन्न हो गए। बताया गया है कि यह दुकानदार एक शिक्षक के साथ पार्टनरशिप में पिछले काफी लंबे समय से रेत की दुकान चला रहा है। बताया तो यह भी गया है कि मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है जिसके चलते हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। अब देखना है कि क्या मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचती है और लापरवाही में किसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करती है।
