January 16, 2026

हुड़दंगी बारातियों पर नारसन चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन गाड़ियों का चालान

0
IMG_20251110_110004
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। गुरुकुल नारसन चौकी पुलिस ने हुड़दंगी बारातियों को सबक सीखने के लिए बारात में शामिल आधार दर्जन से ज्यादा गाड़ियों का ऑनलाइन चालान काटकर सबक सिखाने का काम किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा जोरों शोरों पर है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने बारातियों को शादी का शगुन दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज रुड़की दिल्ली हाईवे पर गुरुकुल नारसन क्षेत्र से गुजर रही एक बारात की गाड़ियों के काफिले में कुछ वाहनों की खिड़कियों से बाराती बाहर निकल हुडदंग मचा रहे थे। वहीं कुछ वाहनों द्वारा हूटर का भी इस्तेमाल किया गया। पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली मंगलौर की चौकी नारसन पुलिस ने विभिन्न सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल कर बारात के काफिले में चल रहे 7 वाहनों को चिन्हित कर उनका खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के अपराध में ऑनलाइन चालान किया। पुलिस द्वारा इस कार्रवाई की क्षेत्र में जोर-शोरों से चर्चा है। नारसन चौकी इंचार्ज ने कहा कि हाईवे पर वाहन चालकों द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page