January 16, 2026

समर्पण संस्था राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह में दे रही योगदान:दीपक रामचंद्र सेठ

0
IMG_20251107_122420
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। उत्तराखंड रजत जयंती स्थापना वर्ष पर समर्पण ट्रस्ट द्वारा रुड़की में पौधारोपण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा कि हम सभी समय-समय पर पौधारोपण करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ है तो स्वस्थ जीवन है। पेड़ों का होना हमारे जीवन में बेहद महत्वपूर्ण है। पेड़ों से ही पर्यावरण का संतुलन बना रहता है।
उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट रुड़की ने राज्य स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने की मुख्यमंत्री की अपील के तहत आदर्श नगर में एक सफल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। यह संस्था द्वारा आयोजित किया गया दूसरा कार्यक्रम था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न कराया। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सेठ ने समर्पण की पूरी टीम के साथ सर्वप्रथम राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया। इसके तत्पश्चात ही पौधारोपण कार्यक्रम प्रारंभ किया। दीपक रामचंद्र सेठ ने संस्था के इस बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संस्था राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि मुझे रुड़की आए अभी कुछ ही समय हुआ है, और मैंने समर्पण संस्था के बारे में जैसा सुना था यह उससे भी बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने स्वच्छता अभियान, शिक्षा अभियान, रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर जैसे जनहित कार्यों में संस्था के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का स्वागत किया जिनमें पर्यावरण प्रभारी आर्य संदीप यादव एडवोकेट, अध्यक्ष नरेश यादव, महामंत्री प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास गुप्ता आदि शामिल रहे। इस अवसर पर सचिन कश्यप, बृजमोहन सैनी, राजेश सैनी, शोभित गौतम, अरुण कोहली, विकास गुप्ता, अनूप बंसल, संजीव सैनी, अंकुर त्यागी, महेंद्र सैनी, महिला शाखा अध्यक्ष रेनू गुप्ता, महामंत्री प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बबीता यादव, नीलम सिंघल, गौरव गोयल, सरवन सैनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page