रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर 9 को नहीं 6 नवंबर को कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम: धीरेंद्र प्रताप
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। राज्य स्थापना दिवस समारोह रजत जयंती से पूर्व कांग्रेसी रामपुर तिराहा पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। उत्तराखंड सरकार राज्य आंदोलनकारी की अपेक्षा कर रही जो कि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य आंदोलन कार्यों की शहादत को यूं ही नहीं भूलाने दिया जाएगा।
मंगलवार को देहरादून रोड स्थित रुड़की में एक होटल में पत्रकारों से प्रेस वार्ता करते पूर्व दर्जाधारी मंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन की रजत जयंती के अवसर पर 6 नवंबर को मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजन उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। उन्होंने 2 अक्टूबर रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को सजा दिलवाने की मांग भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य आंदोलनकारी के सपनों का उत्तराखंड आज तक उन्हें नहीं दे पाई है। भाजपा उत्तराखंड को थाईलैंड बनाना चाहती है। अंकिता भंडारी इसका उदाहरण है कि किस प्रकार भाजपा के लोगों ने भाजपा के बड़े नेताओं की संलिप्तता को इस मामले में छिपा लिया। धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लेगी। सरकार आने पर नए कानून बनाए जाएंगे।उत्तराखंड के लिए आंदोलन करने वाले शहीदों के सपनों को पूरा करने के हर लड़ाई कांग्रेस करेगी। प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा उत्तराखंड निर्माण में बहुत लोगों ने अपनी कुर्बानियां दी लेकिन जिन उम्मीदों के साथ प्रदेश का निर्माण हुआ था वह आज तक पूरा नहीं हुआ। प्रेस वार्ता में उनके साथ श्रीगोपाल नारसन, राव हाजी मुन्ना, रीतू कंडियाल, विकास त्यागी, कलीम खान, हेमेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
