7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का हवन-पूजन और भंडारे के साथ समापन
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

रुड़की (देशराज पाल)। निर्माणाधीन श्री खाटू श्याम मंदिर पीपल वाली गली सुभाषनगर रुड़की में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का मंगलवार को समापन हुआ। भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या, प्रभुपाद, कथा व्यास पंo- जगदीश पैन्यूली के मुखारवृंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया।
विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। सातवें एवं अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरी लीला श्रीरास लीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसबध, कुबजा उद्धार, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। इस दौरान भजन गायन ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। पूज्य व्यास ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम से अपने को उस अनुरूप आचरण करने को कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है, वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है। समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होता है, इतिहास इसका साक्षी है। लोगों ने 7 दिन तक इस संगीतमयी भागवत कथा का आनंद उठाया। कथा के सफल संचालनकर्ता मुख्य यजमान हर्ष सैनी, आयुषी सैनी, सपना सैनी, राशी सैनी, अंजना, सूरज रस्तोगी ने व्यास पूजन किया। इस मौके पर अमरा देवी, हेमलता देवी, अनीता भटनागर, प्रियंका सैनी, दीप जैन, अंजना शर्मा, शालू शर्मा, गरिमा भारद्वाज, सजल, कृष्णा भटनागर, कृष्णा सैनी, अंजू त्यागी, राजीव त्यागी, रौशनी बडोनी, सरोजबाला देवी, शिवम् भटनागर, अनीता वर्मा, मधु शर्मा, प्रीति शर्मा, देवेंद्र, नीलम तिवारी, बिना सक्सेना, ऋतू पंवार, सुनीता चौधरी, तनु, कोन्ति देवी, आदि सच्ची श्रद्धा के साथ लगे रहे।
