आने वाली पीढ़ी को वैदिक संस्कृति से जोड़ना जरूरी: टेक वल्लभ
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान श्रीधन्वंतरि जयंती के उपलक्ष में भारत तिब्बत सहयोग मंच की ओर से योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज रुड़की में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया। संचालन कॉलेज के प्रधानाचार्य आकाश महेश्वरी ने किया।
मुख्य वक्ता के रूप में पधारे भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश मंत्री वरिष्ठ समाजसेवी वैद्य टेक वल्लभ ने बच्चों से वैदिक संस्कृति और आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी करते हुए सही उत्तर देने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वेद शास्त्रों का कोई भी मंत्र सिद्धांत शब्द या अक्षर कभी गलत सिद्ध नहीं हुआ। बच्चों को जंक फूड से दूर रहना चाहिए। भारतीय फास्ट फूड वर्तमान प्रचलित फास्ट फूड मैगी, मोमो, हॉट डॉग आदि के मुकाबले अधिक पौष्टिक हानि रहित और फास्ट हैं। जैसे भुना चना, मुरमुरा, सत्तू, मठरी, बिस्किट, मखाना, ड्राई फ्रूट आदि। मोबाइल का प्रयोग आवश्यकता अनुसार करें। आउटडोर गेम नियमित खेलें। इस अवसर पर भारतीय ब्रह्म सभा के अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय चटवाल, गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष गोस्वामी, आयुर्वेद कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्रिंसिपल डॉक्टर गोपाल कृष्ण शर्मा, डॉ इंद्रेश पुष्करणा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राहुल कंडारी आदि ने विचार रखे।
