January 21, 2026

उत्तराखंड में चल रही कांग्रेस की लहर:धीरेंद्र प्रताप

0
IMG_20251014_111147
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की लहर चल रही है और यदि कुछ ही दिनों में उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव करवाए जाएं तो भाजपा सरकार धराशाही हो जाएगी।
उक्त उद्गार सोमवार को धीरेंद्र प्रताप ने कांग्रेस की केंद्रीय प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ हरिद्वार जनपद के भगवानपुर और लक्सर ब्लॉक के दौरे के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि आज के जो दो कार्यक्रम वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर आयोजित किए गए दोनों ही सफल कार्यक्रम रहे। उन्होंने कहा कि जनता जिस तरह से कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के बीच में शिरकत कर रही है उससे साफ जाहिर है कि जनता इस बात को समझ गई है कि देश में प्रजातंत्र खतरे में है और भाजपा को सत्ता में हटाया जाना जरूरी है। इस बीच कुमारी शैलजा ने दोनों जनसभाओं में लोगों से भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इन सभाओं को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा, विपक्ष के नेता यशपाल आर्य, विधायक फुरकान अहमद, रवि बहादुर, विरेन्द्र जाती, ममता राकेश, महानगर जिला अध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page