January 18, 2026

कानपुर में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया हरिद्वार जिले के दो किसानों को प्रगतिशील किसान सम्मान से सम्मानित

0
IMG_20251013_190413
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल/राजपाल)। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने जिला हरिद्वार के दो किसानों को प्रगतिशील सम्मान से सम्मानित किया है।
राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर ने अपने 90वें स्थापना दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने 350 बिस्तरों वाले नए छात्रावास और केंद्रीय भोजनालय की आधारशिला रखी। इस मौके पर प्रह्लाद जोशी ने पिछले 90 वर्षों में संस्थान की गौरवशाली यात्रा की सराहना की और चीनी उद्योग को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में एनएसआई के महत्वपूर्ण प्रयासों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने हरिद्वार जिले के ग्राम धीधकी क्वादपुर निवासी किसान सुनील सालार पुत्र महिपाल सिंह एवं ब्रह्मपुर जट निवासी किसान दीपक मलिक को प्रगतिशील किसान सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान गन्ने की अच्छी पैदावार करने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांसद देवेंद्र सिंह ‘भोले’, लक्ष्मी नारायण चौधरी, मंत्री-गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उत्तर प्रदेश सरकार, नीलिमा कटियार, विधायक, अरुण पाठक, एमएलसी और अश्विनी श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव (चीनी एवं संचलन) भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page