प्रेम संबंधों में रोडा बन रहे पिता की प्रेमी ने ही की थी हथौड़े से निर्मम हत्या
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

*पत्रकार वार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह ने किया राजवीर हत्याकांड का खुलासा*
*प्रेमी पंकज मृतक की लड़की का तलाक करवा कर उससे करना चाहता था शादी*
*आरोपियों ने शराब पिलाने के बहाने खेत में ले जाकर हथौड़े से की थी हत्या*
रुड़की/बहादराबाद (देशराज पाल)। शादीशुदा लड़की के प्रेमी ने ही प्रेम संबंधों में रोडा बन रहे पिता की शराब पिलाने के बहाने बुलाकर हथौड़े से निर्मम हत्या कर दी थी। हत्याकांड में शामिल पुलिस ने प्रेमी सहित एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त हथौड़े व अन्य सामान को भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादराबाद थाने में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रियांशु पुत्र राजवीर सिंह ग्राम रानानगंला थाना स्योहारा जिला बिजनौर ने पिता राजवीर सिंह की अज्ञात कारणों से सिर पर गहरी चोट पहुचाकर हत्या करने के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। बहादराबाद थाना पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। घटना के अतिशीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। घटना स्थल के निरीक्षण व मौके पर फील्ड यूनिट टीम को मिले साक्ष्यों व डिजिटल एविडेंस के आधार पर पुलिस टीम मृतक के साथ शराब पीने वालो की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी। जांच में आए एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की पड़ताल करते हुए टीम ने कलियर रोड के पास लकी हॉस्पिटल के बाहर स्प्लेन्डर मोटरसाईकिल पर बैठे संदिग्ध को मौके पर पकड़ कर पूछताछ की तो संदिग्ध ने पुरे हत्याकांड की जानकारी पुलिस के सामने रख दी। संदिग्ध ने पुलिस को बताया कि उसका मृतक की बेटी से प्रेम संबंध है वह उससे शादी करना चाहता था परन्तु मृतक राजबीर की डर से प्रेमिका ने उसके साथ शादी करने को तैयार न होने पर उसने राजबीर की हत्या की योजना बनाई। उसने बताया मृतक एवं आरोपियों की पहले से जान पहचान थी दोनों सिडकुल की अलग-अलग कंपनियों में काम करते थे। मृतक की लड़की शादीशुदा थी आरोपी उसका उसके पति से तलाक करवा कर उससे स्वयं शादी करना चाहता था जो मृतक को मंजूर नहीं था। उसने बताया 26 अप्रैल 2026 की शाम को अपनी मोटरसाइकिल से अपने साथी छोटेलाल के साथ मिलकर राजवीर को बौंगला अण्डरपास के पापुलर के खेत में ले आए और साथ मिलकर राजबीर के सिर में हथौड़ा मारकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। बाद में आरोपी अपने साथी छोटेलाल के साथ लकी हॉस्पिटल बहादराबाद में दवाई लेने आया था। पुलिस ने मौके से पंकज को तथा उसकी निशानदेही पर नहर पटरी मार्ग पर इंतजार कर रहे छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से उनके मोबाइल, मृतक का मोबाइल (जिससे ठेके पर शराब की ऑनलाइन पेमेंट की गई), मोटर साइकिल आदि बरामद किए गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम पंकज कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी शर्मा वाली बिल्डिग रोशनाबाद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष, छोटे लाल पुत्र गंगा सागर निवासी हाल किरायेदार (लालू के मकान में) रोशनाबाद निवासी सीतापुर बालाजी पुरम कालोनी थाना कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार उम्र 36 वर्ष बताया है। पुलिस इनके पास से स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल, घटनास्थल से बरामद भौतिक साक्ष्य,
एक हथोडी, 02 पुलिन्दे मृतक के खून से सने कपडे, मोबाईल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र आदि बरामद किए हैं। हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, व0उ0नि0 मनोज गौरोला, उ0नि0 प्रवीण बिष्ट प्रभारी चौकी बाजार, कानि0 बलवंत सिंह, कानि0 नितुल यादव, कानि0 विकास थापा, कानि0 मुकेश नेगी, कानि0 वीरेन्द्र चौहान, कानि0 ड्राईवर वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अरुण चमोली, थाना सिडकुल से अजय शाह थानाध्यक्ष सिडकुल, कांस्टेबल राजेश, सी0आई0यू0 हरिद्वार निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, उ0नि0 ऋतुराज सिंह, कानि. दीप गौड, कांस्टेबल उमेश, कांस्टेबल वसीम, कांस्टेबल हरवीर आदि शामिल रहे।
