January 21, 2026

नो हेलमेट नो तेल: एसपी देहात और एआरटीओ ने रुड़की में अभियान को दिखाई हरी झंड़ी

0
IMG_20251011_155918
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल के दिशा निर्देश में रुड़की में आरटीओ और एसपी देहात शेखर चंद्र सुजल ने नो हेलमेट नो फ्यूल के तहत अभियान चलाकर वाहन स्वामियों को सचेत किया। अभियान के दौरान पेट्रोल पंप पर आने वाले वाहन स्वामियों को बिना हेलमेट के तेल न दिए जाने की और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात बताई गई। अभियान के दौरान कई दुपहिया वाहन स्वामियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया तो कई के चालान भी किए गए। आरटीओ और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाए जाने से आज दोपहिया वाहन स्वामियों में पूरा दिन हड़कंप सा मचा रहा।
शनिवार को कार्यक्रम का औपचारिक प्रारंभ एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, एआरटीओ कृष्ण पलड़िया व टीआई संदीप सिंह नेगी द्वारा शहर के पेट्रोल पंप गणेशपुर से किया गया। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक यातायात हरिद्वार द्वारा बताया गया कि इस प्रकार का अभियान निरंतर रुड़की व हरिद्वार शहर में आयोजित किए जाएंगे। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि दो-पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनने के बाद ही ईंधन प्राप्त कर सकेंगे। हेलमेट न पहनने पर पेट्रोल/डीज़ल/सीएनजी सेवा नहीं दी जायेगी। यह कदम सड़क सुरक्षा बढ़ाने, सिर‐मस्तिष्क की चोटों को रोकने और सुरक्षित राइडिंग की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page