January 21, 2026

भगवानपुर पुलिस ने चोरी हुए 12 टायर ट्रक के साथ दो शातिर किए गिरफ्तार

0
IMG_20251010_150150
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भगवानपुर थाना पुलिस ने एक बेहतरीन सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक छोरी के 12 टायर ट्रक के साथ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों का अपराधिक इतिहास बताया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आजम पुत्र जाहिद निवासी किशनपुर जमालपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार ने पीड़ित के भाई इन्तजार का 12 टायरा ट्रक संख्या UK07CA- 5535 को एसपी ग्लोबल कालेज ग्राम पुहाना के पास से चोरी होने के संबंध में थाना भगवानपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा गहन छानबीन की गई। जिसमें पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों को चोरी के ट्रक के साथ दबोचने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में 4 अन्य आरोपियों का उक्त घटना में शामिल होना प्रकाश में आया जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम जाहिद पुत्र साबिर निवासी ग्राम खेडी लक्ष्मीपुर थाना जसपुर उधमसिंहनगर व दूसरे का नाम आवेश उर्फ सावेज पुत्र मौ0 चांद मस्जिद नई बस्ती जसपुर थाना जसपुर उधमसिंह नगर बताया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों का अपराधिक इतिहास बताया है। पुलिस ने बताया जाहिद के खिलाफ मु0अ0स0 342/13 घारा 394/302 आईपीसी चालानी थाना जसपुर, मु0अ0स0 133/13धारा 379/411 आईपीसी, मु0अ0स0 134/13 धारा 379/411 आईपीसी, मु0अ0स0 137/13धारा 25 आमर्स एक्ट, मु0अ0स0 145/13 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट में बताया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी हुआ 12 टायरा ट्रक संख्या UK07CA- 5535 बरामद हुआ है। बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 पुनीत दनौषी- थाना भगवानपुर, उ0नि0 विनय मोहन -थाना भगवानपुर, अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान-थाना भगवानपुर, का0 1079 अमर सिंह नेगी -थाना भगवानपुर, का0 24 रविन्द्र राणा-थाना भगवानपुर, का0 354 उव्वेदुल्ला-थाना भगवानपुर, का0 वासिम- एसओजी हरिद्वार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page