January 16, 2026

कलियर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम ने मारा छापा, 15 से 17 लाख कीमत का पटाखा जब्त, हड़कंप

0
IMG_20251010_141828
Getting your Trinity Audio player ready...

 रुड़की (देशराज पाल)। पिरान कलियर थाना पुलिस ने प्रशासन की टीम के साथ एक घनी आबादी में बने घर के अंदर से भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया है। बताया गया है कि यह सारा पटाखा अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा गया था। टीम ने पटाखा को जप्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। टीम द्वारा बताया गया है कि जब्त पटाखे की कीमत लाखों में है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य पटाखा व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी के दिशा-निर्देशन में दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिले में अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। थाना पिरान कलियर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इमलीखेड़ा क्षेत्र में एक घर के अंदर घनी आबादी के बीच भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण किया गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सूचना पर थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई एवं तहसीलदार रूड़की विकास अवस्थी को मौके पर बुलाकर संयुक्त रूप से छापामारी की गई। मौके पर तलाशी के दौरान घर के दो कमरों में पटाखे भरे हुए थे जिन्हे लगभग 35 बड़ी गत्ते की पेटियाँ में भरकर कब्जे में लिया गया जिनमें विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे थे। बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग  15-17 लाख बताई गई है। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद व्यक्ति से पटाखों के भंडारण संबंधी लाइसेंस माँगा गया, जो प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इससे यह स्पष्ट हुआ कि उक्त व्यक्ति बिना अनुमति के अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर रहा था। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से हिरासत में लिया गया और बरामद पटाखों को कब्जे ले लिया गया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपों का नाम शुभम पाल पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम इमलीखेड़ा, थाना पिरान कलियर बताया है। छापमार कार्रवाई में पीरान कलियर थाना पुलिस से थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, व० उ० नि० बबलू चौहान, उ० नि० पुष्पेन्द्र सिंह, हे० का० संजय रावत, हे० का० राजीव कुमार, का० राहुल चौहान, का० जितेन्द्र सिंह, का० फुरकान अहमद, का० सुनील चौहान, का० चालक नीरज राणा व प्रशासनिक अधिकारी विकास अवस्थी तहसीलदार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page