भगवानपुर पुलिस की गौतस्करों पर एसएसपी के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्यवाही
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)। भगवानपुर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर गोप्रो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भगवानपुर पुलिस ने इस कार्रवाई में भारी मात्रा में गोवंश मांस और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभी प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिकरौढा निवासी कुछ व्यक्ति पीर डांडी वाली सड़क पर खोखरों के पास, सुधा शेख के आम के बाग में गाय काट रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आम के पेड़ों की आड़ में कुछ काटने की आवाजें सुनीं। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दबिश दी तो देखा कि पाँच व्यक्ति कुल्हाड़ी से मांस की काट-छाँट कर रहे थे।पुलिस को आते देखकर तस्कर भाग निकले। पुलिस टीम द्वारा मौके का निरीक्षण करने पर लगभग 250 किलोग्राम गौमांस, एक गोवंशीय खाल, सिर, खुर तथा तीन लोहे की कुल्हाड़ियाँ बरामद की गईं। मौके से आरोपियों के फरार होने के आधार पर थाना भगवानपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम गठित कर सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं। मौके से बरामद में तीन अदद लोहे की कुल्हाड़ियाँ, एक अदद गोवंशीय खाल, एक अदद गोवंशीय सिर, गोवंशीय खुर, लगभग 250 किलोग्राम गौमांस बरामद हुआ है। पुलिस टीम में अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान, का0 संजय कुमार, का0 अजय चन्देल आदि शामिल रहे।