मंगलौर पुलिस का बड़ा चैकिंग अभियान, बिना नंबर प्लेट 12 से ज्यादा वाहन सीज, 24 के नकद चालान
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल)। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने त्योहारों के सीजन में किसी तरह की वारदात ना हो इसके लिए एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। इस चेकिंग अभियान में बिना नंबर प्लेट सहित बड़ी संख्या में वाहनों को सीज करने के साथ नकद चालान किया।
गौरतलब है कि वर्तमान समय में जिले में त्यौहारों का सीजन चल रहा है जिसके दृष्टिगत बाजारों, सडको पर काफी भीड हो रही है। उक्त भीड का फायदा उठाकर लोगो द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहनों को बिना लाईसेंस, बिना कागजात, बिना नम्बर प्लेट के रश ड्राईव कर चलाने की शिकायत मिल रही थी।उच्चाधिकारी के आदेश पर मंगलौर पुलिस के द्वारा बिना नम्बर प्लेट व अन्य संदिग्ध वाहनों की चैकिंग हेतु क़स्बा मंगलौर क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में करीब एक दर्जन से ज्यादा बिना नम्बर प्लेट की गाडियों को सीज किया व करीब 24 वाहनों को कोर्ट व नगद संयोजन शुल्क मे चालान किये गये तथा एक दर्जन से अधिक बिना नम्बर प्लेट के वाहनों पर नम्बर प्लेट लगवायी गयी। सभी को अपने वाहनों पर सही नम्बर प्लेट लगवाकर यातायात के नियमों का पालन कर वाहनों को चलाने की हिदायत दी गई। मंगलौर कोतवाल अमरजीत सिंह बताया कि यह अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है आगे भी इस तरह की कार्रवाई अभियान चला कर जारी रहेगी। चेकिंग अभियान टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत, व0उ0नि0 रफत अली, उ0नि0 बलवीर डोबाल, अपर उ0नि0 महेश, उ0नि0 नीलम आदि शामिल रहे।
